पंचायत चुनाव में बवाल, सीओ-एसओ का तबादला तय

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे जांच, सीबीसीआईडी को भी मिली जिम्मेदारी भीमताल : नैनीताल और बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत […]

Continue Reading

जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र बिष्ट ने दिया इस्तीफा

14 अगस्त की घटना को बताया मुख्य वजह भीमताल : जिला पंचायत नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते 20 वर्षों से जिला पंचायत की ओर से हाईकोर्ट नैनीताल और उत्तराखंड लोक सेवाएं अधिकरण, नैनीताल पीठ में मामलों की पैरवी की। अपने इस्तीफे में बिष्ट […]

Continue Reading

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई : 87 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज

भीमताल : परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को हल्द्वानी-लालकुआं एवं हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 87 वाहनों के चालान किए गए, वहीं ट्रैक्टर, पिकअप और ऑटो समेत 4 वाहनों को सीज कर लिया गया। अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, […]

Continue Reading

विधायक कैड़ा ने सदन में उठाया स्वास्थ्य व सड़कों का मुद्दा

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठाया।विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों को मामूली इलाज के […]

Continue Reading

चुनाव परिणामों पर जुलूस व नारेबाज़ी पर प्रतिबंध

मुख्य कोषागार व जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में लागू रहेगी धारा 163 भीमताल: जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है। परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाज़िश खलीक ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए […]

Continue Reading

झील किनारे वृक्षारोपण कर मनाया पूरन बृजवासी ने अनूठा जन्मदिन

भीमताल : सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने भीमताल झील किनारे बाज, ऊतीस, पागर, शहतूत और मालू जैसे पौधे लगाकर जन्मदिन को यादगार बनाया।इस मौके पर जिला प्रशासन, उद्यान विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, ब्लॉक प्रशासन, हिमालयन […]

Continue Reading

नाले की कटान से ग्रामीण भयभीत, सड़क पर उतर आए

भीमताल : ग्राम बानना में जल संरक्षण हेतु लघु सिंचाई विभाग द्वारा नाले में किए जा रहे निर्माण कार्य से ग्रामीणों में डर और आक्रोश फैल गया है। नाले का पानी गांव की ओर मुड़कर कटान कर रहा है, जिससे आसपास के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है।ग्रामीण भयभीत होकर सड़क पर उतर आए […]

Continue Reading

डोली से नदी पार कर अस्पताल पहुंची बीमार महिला

मोटरमार्ग और पुल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश भीमताल : ब्लॉक के मलुवाताल ग्राम सभा के कसैला तोक में रहने वाली बीमार महिला गंगा देवी पत्नी चिंतामणि को मंगलवार को ग्रामीणों ने डोली के सहारे गौला नदी के तेज बहाव को पार कर कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मोटरमार्ग तक पहुँचाया। कांग्रेस नेता मनोज […]

Continue Reading

हल्द्वानी में लगे जन सुविधा शिविर, जनता की समस्याओं का हुआ निस्तारण

भीमताल : नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। सोमवार को वार्ड 55 और 56 में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।वार्ड 56 में ए-1 गार्डन जीतपुर नेगी रामपुर रोड और वार्ड 55 […]

Continue Reading

पत्थर लगने के बाद नदी में गिरने से सरपंच की मौत

ओखलकांडा के चकसैदुला गांव हुई घटना घास काटते समय चट्टान से गिरा एक पत्थर भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम सभा मल्ली पोखरी के चकसैदुला गांव के सरपंच चंपा देवी (25) पत्नी दिनेश पोखरिया की सोमवार को घास काटते समय चट्टान से गिरे एक पत्थर के लगने से नदी में गिरने से मौके पर ही मौत […]

Continue Reading