किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

भीमताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपत राव जाधव से मुलाकात कर उत्तराखंड के किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव सौंपा। सांसद ने अपने प्रस्ताव में कहा कि उत्तराखंड […]

Continue Reading

चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री कैड़ा

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग और क्षतिग्रस्त स्थानों पर टाइल लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वीकृत बजट के बावजूद कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी […]

Continue Reading

जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, भूमि विवाद से साइबर ठगी तक मामलों में दिए त्वरित निर्देश

भीमताल। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार को नैनीताल कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, अवैध निर्माण, साइबर ठगी, पारिवारिक विवाद और लापता पुलिस कांस्टेबल सहित कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजभवन रोड, आयारपाटा निवासी वीर श्रीवास्तव […]

Continue Reading

भीमताल में ‘शक्ति संवाद’ कार्यशाला, किशोरियों को अधिकारों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

भीमताल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना भीमताल की ओर से एचडी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को ‘शक्ति संवाद’ संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने की, जबकि जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यशाला में किशोरियों को उनके अधिकार, शिक्षा, […]

Continue Reading

एक साल से लंबित भूमि पैमाइश मामलों पर डीएम सख्त, जांच के आदेश

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर धारा-41 के तहत भूमि सीमांकन और पैमाइश से जुड़े एक वर्ष से लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं सभी लंबित प्रकरणों की जांच अपर […]

Continue Reading

काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत की मांग फिर उठी, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

भीमताल। कुमाऊं को दिल्ली से तेज और सुविधाजनक रेल संपर्क दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने […]

Continue Reading

खन्स्यु बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे

भीमताल, 29 जुलाई। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खन्स्यु क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बाजार के किराना और मिठाई की एक दर्जन से अधिक दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो खाद्य प्रतिष्ठानों से […]

Continue Reading

भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग के डामरीकरण को ₹2.45 करोड़ मंजूर, बरसात बाद शुरू होगा कार्य

भीमताल। भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क के लिए ₹2 करोड़ 45 लाख की स्वीकृति मिल गई है और शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी। मंत्री कैड़ा ने बताया कि भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग […]

Continue Reading

चांफी-पदमपुरी मोटर मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस नेता का धरना, 15 दिन में मरम्मत की मांग

भीमताल, 29 जुलाई। चांफी से पदमपुरी तक मुख्य मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में बैठकर एकाकी धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से मार्ग की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना […]

Continue Reading

रीप परियोजना से बदली भीमताल की महिलाओं की तस्वीर, मोमबत्ती निर्माण से बनीं आत्मनिर्भर

भीमताल, 29 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन को साकार करने में रीप (REAP) परियोजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में जिले में स्वयं सहायता समूहों को […]

Continue Reading