ओखलकाण्डा के डॉ. हेमन्त कुमार जोशी गृह मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में नामित

भीमताल । ओखलकाण्डा विकासखण्ड के ग्राम तल्ली पोखरी (शिवनगरम्) निवासी डॉ. हेमन्त कुमार जोशी को भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के गठन के अंतर्गत गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग में गैर-सरकारी सदस्य सलाहकार के रूप में तीन वर्षों के लिए नामित किया गया है। इस संबंध में उनके नाम […]

Continue Reading

ओखलकाण्डा में सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका, पूर्व राज्यमन्त्री हरीश पनेरु मौके पर पहुंचे

भीमताल । ओखलकाण्डा विकासखण्ड के खनस्यूं से लगभग दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा कपड़ों व अन्य पहचान के आधार पर शव की पहचान पानसिंह मटियाली निवासी ल्वाङ के रूप में की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की प्रबल आशंका जताई […]

Continue Reading

खनस्यूं के गधेरे में पड़ा मिला सड़ी गली हालत में अज्ञात शव

शव के सड़ने से नहीं हो पाई शिनाख्त भीमताल(नैनीताल)‌। ओखलकांडा ब्लॉक में हल्द्वानी-खनस्यूं मोटर मार्ग पर सोमवार की सुबह 11 बजे गधेरे में एक अज्ञात शव सड़ी गली हालत में पड़ा मिला‌। घास काटने जा रही महिलाओं ने शव के पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने गधेरे में शव मिलने […]

Continue Reading

डीएम ललित मोहन रयाल के नवाचारों की शासन स्तर पर सराहना

मुख्य सचिव समेत सचिवों ने तालियां बजाकर किया अभिनंदन भीमताल । जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों की उत्तराखंड शासन स्तर पर खुलकर सराहना की गई है। शासन ने इन पहलों को प्रशासनिक नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण […]

Continue Reading

नैनीताल के युवाओं के लिए एसी-रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण को आवेदन शुरू

31 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 27 जनवरी से, 35 सीटें निर्धारित भीमताल (सूवि)। नैनीताल जिले के युवाओं एवं युवतियों के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा–आरसेटी नैनीताल द्वारा 31 दिवसीय एसी एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी 2026 से आरसेटी परिसर (हीरा कुंवर […]

Continue Reading

पिनरौ में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर

408 नागरिकों को मिला सीधा लाभ, 67 शिकायतों का मौके पर निस्तारण भीमताल। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड भीमताल की न्याय पंचायत पिनरौ अंतर्गत ओपन थियेटर पिनरौ में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक […]

Continue Reading

विधायक कैड़ा ने किया गलनी-खनश्यू उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का समापन

तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे ग्रामीण भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गलनी, त्रिवेणी संगम खनश्यू में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। कार्यक्रम […]

Continue Reading

नए भू-लेख पोर्टल के कारण ऑनलाइन खतौनी अपडेट में देरी

तहसीलदार कुलदीप पाण्डे बोले—दाखिल-खारिज की कार्यवाही सुचारु रूप से जारी भीमताल । तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल-खारिज की कार्यवाही नियमानुसार लगातार संचालित की जा रही है। तहसीलदार कुलदीप पाण्डे ने बताया कि दाखिल-खारिज के आदेश पारित होने के उपरांत संबंधित प्रविष्टि आर-6 पंजिका में दर्ज की जाती है, जिसके बाद भू-लेख पोर्टल पर डाटा अपलोड कर […]

Continue Reading

सुयालबाड़ी में विधिक साक्षरता व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को मिली कानून व स्वास्थ्य की जानकारी

भीमताल । माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन सुयालबाड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सिविल जज (सी.डी.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल ने ग्रामीणों […]

Continue Reading

उत्तरायणी टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक कैड़ा, गौनियारो में खेल मैदान निर्माण की घोषणा

भीमताल । ग्राम सभा गौनियारो में युवाओं द्वारा आयोजित उत्तरायणी टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता बीते चार दिनों से क्षेत्रीय युवाओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई।इस अवसर पर […]

Continue Reading