मानकों के अनुरूप 26 जनवरी तक उपलब्ध कराए पानी

राजनीति

सीडीओ ने जल जीवन मिशन की बैठक ली।

भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने जलजीवन मिशन योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से सभी योजनाओं को जल्द पूरा करते हुए 26 जनवरी 2024 तक सभी परिवारों को स्वच्छ पेयजल मानकों के अनुसार उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि जनपद में 520 पेयजल योजनाओ में से 119 पेयजल योजनायें पूर्ण हो चुकी है और 401 योजनाओं पर कार्य गतिमान है। उन्होंने बताया कि कि जनपद में 1,14,463 परिवारों को जल जीवन मिशन से लाभाविंत करने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 87,296 परिवारों को जल संयोजन उपलब्ध करा दिया गया है। जनपद में वर्तमान तक 76.27 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है और 29 राजस्व गांवों को हर घर जल प्रमाणीकरण करवा दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से जल जीवन मिशन योजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा है। बैठक में जल संस्थान, जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

विकास भवन में जल जीवन मिशन की बैठक लेते मुख्य विकास अधिकारी पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *