पहाड़ के स्वाद से महिलाओं ने संवारी तकदीर, सालाना छह से सात लाख की आय

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित ‘हिलांश किचन’ महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आय का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में गीतांजलि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हिलांश किचन […]

Continue Reading

सीडीओ के औचक निरीक्षण में शिक्षा विभाग की खुली पोल, चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को भीमताल स्थित शिक्षा विभाग, होम्योपैथी और स्वजल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग में कार्यों में शिथिलता और कई अनियमितताएं सामने आईं। वहीं, होम्योपैथी कार्यालय में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और अनुपस्थित कर्मचारियों को […]

Continue Reading

जिला पंचायत मार्ग पर आठ दिन से हो रही पत्थरबाजी, लोगों में दहशत

भीमताल। जिला पंचायत मार्ग में पिछले आठ से 10 दिनों से शाम के समय भवनों पर पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। शरारती और अराजक तत्वों की इस हरकत से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पत्थरबाजी में एक स्थानीय व्यक्ति के साथ ही पुलिस के दो जवानों के घायल होने […]

Continue Reading

क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पांडेयगांव-मुख्य मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने तथा अलचौना में चेकडैम का निर्माण कराने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांडेयगांव-मुख्य मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका […]

Continue Reading

16 से 23 सितंबर तक होगा 124वां नंदा देवी मेला महोत्सव

डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगी प्राथमिकता भीमताल। नैनीताल में 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले 124वें नंदा देवी मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक नैनीताल सरिता […]

Continue Reading

बीडीसी बैठक के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना की डीपीआर 10 साल से शासन में लंबित, 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन भीमताल। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित जनहित की मांगों को लेकर बुधवार को बीडीसी बैठक के दौरान कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय युवाओं ने बीडीसी […]

Continue Reading

1 अगस्त से मॉल रोड पर नहीं बजा सकेंगे हॉर्न

तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक लागू होगा नो हॉर्न जोन 24 से 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई भीमताल। नैनीताल की मॉल रोड पर आगामी एक अगस्त से वाहनों में हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक के क्षेत्र को नो […]

Continue Reading

धारी क्षेत्र की सड़कों और नालियों की सफाई की मांग, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। धारी ब्लॉक के पदमपुरी से दुदुली तक मोटरमार्ग के दोनों ओर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर […]

Continue Reading

विकास भवन में सीडीओ का औचक निरीक्षण, 20 से अधिक कर्मचारी मिले अनुपस्थित

गेस्ट हाउस में भी मिली अनियमितताएं, कक्ष आवंटन के लिए समिति गठित करने के निर्देश भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने शनिवार को विकास भवन, भीमताल स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में कर्मचारी बिना पूर्व अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। वहीं, समाज कल्याण विभाग में […]

Continue Reading

बनभूलपुरा में नालों पर बने 20 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

जलभराव से निजात दिलाने को प्रशासन और नगर निगम का संयुक्त अभियान, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण भीमताल । मानसून में शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने शनिवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष […]

Continue Reading