कृषि मंत्री से मिले विधायक कैड़ा, सेब किसानों को उचित मूल्य दिलाने की उठाई मांग

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सेब उत्पादक किसानों की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि रामगढ़, धारी, ओखलकांडा व भीमताल ब्लॉक के किसान A, B और C ग्रेड के सेब उगाते हैं, लेकिन मंडियों में […]

Continue Reading

हरेले की खुशबू, लोक संस्कृति की धड़कन — भीमताल में बिखरे पहाड़ के रंग

भीमताल : हरेला सिर्फ एक पर्व नहीं, पहाड़ की मिट्टी की महक है। और जब वही महक सांस्कृतिक रंगों में ढलकर रामलीला मैदान में बिखरी, तो भीड़ के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में गर्व साफ़ झलकता रहा। मेले के चौथे दिन भी भीमताल के रामलीला मैदान में मानो पूरा पहाड़ उतर आया हो। कहीं […]

Continue Reading

20 जुलाई को रेड अलर्ट, 21-22 को ऑरेंज अलर्ट: भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड में

भीमताल : जनपद नैनीताल में आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार, 20 जुलाई को रेड अलर्ट और 21 व 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 20 जुलाई […]

Continue Reading

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न, निष्पक्षता और पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश

प्रथम चरण में बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी व द्वितीय चरण में हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, कोटाबाग में होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भीमताल : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज सभागार हल्द्वानी में द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी […]

Continue Reading

हल्द्वानी में जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण संपन्न, 34 प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

बड़ौदा आर-सेटी शीशमहल कैंपस में 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, जूट उत्पादों से आत्मनिर्भरता की ओर कदम भीमताल : बड़ौदा आर-सेटी हल्द्वानी, नैनीताल के शीशमहल परिसर में चल रहे 14 दिवसीय “बेसिक ऑफ मेकिंग जूट प्रोडक्ट्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग […]

Continue Reading

रामनगर व हल्द्वानी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव 2025 के मद्देनजर की गई छापेमारी, हजारों लीटर लहन नष्ट, आरोपी फरार भीमताल : राज्य में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व […]

Continue Reading

भीमताल झील संरक्षण को लेकर सिंचाई विभाग की अनोखी पहल, लगाए जा रहे जागरूकता बोर्ड

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की पहल लाई रंग, झीलों की स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष फोकस भीमताल : झीलों की नगरी कहे जाने वाले भीमताल में अब झील संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान और भी मजबूत हो गया है। सिंचाई विभाग ने झीलों की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बोर्ड लगाने की […]

Continue Reading

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख: पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार निलंबित

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को अमल में लाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड पेयजल निगम, हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता श्री सुजीत कुमार विकास को गंभीर अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निगम अध्यक्ष शैलेष […]

Continue Reading

लालकुआँ नगर पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में “प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर” का राष्ट्रीय पुरस्कार

भीमताल : स्वच्छ भारत मिशन की ऐतिहासिक सफलता में उत्तराखंड को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के भव्य कार्यक्रम में लालकुआँ नगर पंचायत को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर “प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर” श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस अवसर […]

Continue Reading

62 वाहन चालान, छह वाहन सीज: संयुक्त प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

भीमताल : परिवहन विभाग द्वारा संचालित सघन चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेन्द्र सांगवान के नेतृत्व में की गई। अभियान में परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक […]

Continue Reading