15 अगस्त की तैयारियां तेज, प्रभात फेरी से लेकर स्वच्छता अभियान तक की बनी रूपरेखा

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस-2026 के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जनपद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, राज्य आंदोलनकारियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया […]

Continue Reading

बिना अनुमति अवकाश लेने पर जिला सहायक निबंधक के खिलाफ कार्रवाई, प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और बिना अनुमति अवकाश लेने के मामले में जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल के विरुद्ध कार्रवाई की है। उनकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत एवं निरीक्षण रिपोर्ट में सामने […]

Continue Reading

भीमताल परिसर में पहली बार हुई एनसीसी (नेवी विंग) चयन प्रक्रिया

भीमताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के सर जे.सी. बोस तकनीकी परिसर, भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में बुधवार को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसे परिसर में एनसीसी (नेवी विंग) की शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय […]

Continue Reading

सोलर लाइट वितरण में पक्षपात का आरोप, प्रत्येक पात्र तक लाभ पहुंचाने की मांग

भीमताल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित सोलर लाइट वितरण को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता से पहले इसे राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। शर्मा […]

Continue Reading

2055 तक की जरूरतों के हिसाब से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं, समय पर पूरा करें काम: आयुक्त

भीमताल, 4 अगस्त। कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को यूयूएसडीए की चंपावत और हल्द्वानी में संचालित पेयजल व शहरी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाइपलाइन, जलाशयों और जल शोधन संयंत्रों […]

Continue Reading

भीमताल के नियोजित विकास के लिए भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

भीमताल। दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर भीमताल के नियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में भीमताल महायोजना के शीघ्र अनुमोदन एवं क्रियान्वयन, कृषि, राजकीय और […]

Continue Reading

जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 700 से अधिक मामलों का मौके पर निस्तारण

भीमताल । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के […]

Continue Reading

उत्तराखण्ड को अनुच्छेद 371 का संरक्षण दिलाने का वादा, यूकेडी ने जारी किया नया नीति एजेंडा

भीमताल । विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना नीति दस्तावेज “संकल्प–नए उत्तराखण्ड का” जारी करते हुए राज्य के लिए पांच बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने कहा कि सत्ता में आने पर उत्तराखण्ड को अनुच्छेद 371 के तहत विशेष संवैधानिक संरक्षण दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही […]

Continue Reading

वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर तत्काल खुला मार्ग

भीमताल, 2 अगस्त। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वल्दियाखान के समीप रविवार दोपहर अचानक चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। संयोगवश उसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पेड़ हटाकर […]

Continue Reading

रानीबाग के महर्षि विद्या मंदिर में सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कक्षा में एआई के उपयोग पर मिला प्रशिक्षण

भीमताल, 31 जुलाई। महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग में सीबीएसई के 25 घंटे के इन-हाउस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुनीता बिष्ट ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य तथा शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण की मुख्य संसाधन व्यक्ति श्रीमती […]

Continue Reading